उदयपुर

उदयपुर से चलने वाली 3 ट्रेन के समय में बदलाव: हमसफर, न्यु जलपाईगुडी और जयपुर-असारवा सुपरफास्ट ट्रेन के समय में परिवर्तन

उदयपुर से चलने वाली 3 ट्रेन के समय में बदलाव: हमसफर, न्यु जलपाईगुडी और जयपुर-असारवा सुपरफास्ट ट्रेन के समय में परिवर्तन

रेलवे बोर्ड ने उदयपुर से चलने वाले कुछ ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। इसमें हमसफर एक्सप्रेस, जयपुर असारवा सुपरफास्ट और न्यु जलपाईगुडी के निर्धारित समय में परितर्वन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रैल से अपने निर्धारित समय शाम 7ः35 बजे के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट लेट 20ः45 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन 8ः50 बजे के स्थान पर 30 मिनट पहले 8ः20 बजे असारवा पहुचेगी। इस ट्रेन के सफर के समय में 100 मिनट की बचत होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 24 अप्रैल से असारवा से अपने निर्धारित समय शाम 6ः45 बजे के स्थान पर शाम 7ः50 बजे रवाना होगी। जो निर्धारित समय 7ः35 बजे जयपुर पहुचेंगी। इसके सफर के समय में 55 मिनट की बचत होगी।

हमसफर एक्सप्रेस का 30 अप्रैल से ये रहेगा समय
उदयपुर से हर शनिवार संचालित उदयपुर-दिल्ली सराय हमसफर के समय में 30 अप्रैल से बदलाव होगा। अब यह उदयपुर से रविवार रात 12ः45 बजे रवाना होकर वाया अजमेर, रेवाड़ी होते हुए अगले दिन सुबह 11ः45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अभी यह शनिवार रात 11ः45 बजे उदयपुर से चलती है और अगले दिन सुबह 11ः25 बजे दिल्ली पहुंचती है। नए समय के अनुसाार दिल्ली से शाम 4ः15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर आएगी। अभी यह 3ः45 बजे पहुंचती है।

न्यू जलपाई गुड़ी के संचालन में 24 से होगा बदलाव
साप्ताहिक ट्रेेन न्यू जलपाई गुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के चंदेरिया से उदयपुर के बीच संचालन समय में 24 अप्रैल से बदलाव होगा। यह ट्रेेन चंदेरिया स्टेशन पर रात 1 बजे, कपासन 2ः10 बजे, मावली 2ः54 बजे, राणा प्रताप 3ः50 बजे और उदयपुर सिटी स्टेशन पर सुबह 4 बजे पहुंचेगी। अभी यह 3ः45 बजे पहुंचती है।

  • भारत में आ रही Mercedes S-Class Hybrid

    भारत में आ रही Mercedes S-Class Hybrid

    दुनिया भर में लग्जरी कारों की पहचान मानी जाने वाली Mercedes-Benz एक बार फिर भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई तकनीक और प्रीमियम अनुभव के साथ अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी लोकप्रिय फ्लैगशिप सेडान Mercedes-Benz S 450e को लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल कई…


  • JNU PG एडमिशन 2026 आवेदन शुरू

    JNU PG एडमिशन 2026 आवेदन शुरू

    देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल Jawaharlal Nehru University (JNU)  ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (PG) और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कार्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन पोर्टल सक्रिय कर दिया है, जिसके माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन…


  • राजस्थान पंचायत चुनाव पर मंत्री का बड़ा बयान

    राजस्थान पंचायत चुनाव पर मंत्री का बड़ा बयान

    राजस्थान में लंबे समय से लंबित पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनाव कब होंगे, यह सवाल आम जनता से लेकर राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों तक सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच राज्य…


post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading