टेकदेश

आधार में घर बैठे पता अपडेट करें, जानें पूरी प्रक्रिया

आधार में घर बैठे पता अपडेट करें, जानें पूरी प्रक्रिया

आधार कार्ड ( aadhar card )में घर का पता अपडेट करना अब आसान हो गया है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

एड्रेस प्रूफ के साथ पता अपडेट करने के लिए:

  1. सबसे पहले यूआईडीएआई ( UIDAI ) की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां लॉगिन करने के लिए अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  3. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  4. अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
  7. अब आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
  8. यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
  9. इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
  10. नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करें।
  11. अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
  12. पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

परिवार के मुखिया की इजाजत से पता अपडेट करने के लिए:

  1. सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां लॉगिन करने के लिए अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  3. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  4. अब आपको ऑनलाइन अपडेट सर्विस का ऑप्शन मिलेगा, इसे चुनें।
  5. इसके बाद आपको Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद Head Of Family का आधार नंबर दर्ज करें।
  7. इसके बाद आपको 50 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा।
  8. इसके बाद HOF के पास एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट भेजी जाएगी।
  9. इसके बाद HOF को अपनी इजाजत देनी होगी।

लाभ:

  • आधार कार्ड में पता अपडेट कराने से आपके कई सरकारी और गैर-सरकारी काम आसान हो जाएंगे।
  • आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • आप बैंक खाता, आधार कार्ड से जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सावधानियां:

  • आधार कार्ड में पता अपडेट करते समय किसी भी तरह की गलती न करें।
  • अगर आपके पास एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो परिवार के मुखिया की इजाजत से पता अपडेट कराएं।
post bottom ad