latest-newsअजमेरराजस्थान

अजमेर में आग बरसा रहा सूरज, 46.3 डिग्री से टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, 29 मई तक रेड अलर्ट

अजमेर में आग बरसा रहा सूरज, 46.3 डिग्री से टूटा आठ साल का रिकॉर्ड, 29 मई तक रेड अलर्ट

मनीषा शर्मा , अजमेर। मंगलवार को अजमेर में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहा। तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि आठ साल में सबसे अधिक है। रात का तापमान भी 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म तापमान है।

मौसम विभाग ने 29 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जेएलएन हॉस्पिटल में गर्मी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 72 घंटों में 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 29 मई के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है, और जून के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।

इस से पहले 19 मई 1977 को अजमेर का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस था, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

जेएलएन हॉस्पिटल अलर्ट पर

प्रचंड गर्मी और लू के कारण अजमेर में हिट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 5 लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई, जबकि 30 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जेएलएन हॉस्पिटल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। नर्सिंग और सीनियर डॉक्टरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

post bottom ad