latest-newsअजमेरराजस्थान

अजमेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: कचरा संग्रहण बंद, शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ी

अजमेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: कचरा संग्रहण बंद, शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ी

मनीषा शर्मा । अजमेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। मंगलवार को 4 हजार से अधिक स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, जिससे कचरा संग्रहण बंद हो गया है। हड़ताल में ठेकेदारों के संविदा कर्मचारी और डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मी भी शामिल हैं।

अजमेर को 11 जॉन में बांटकर सफाई का काम कराया जाता है, जिसमें 1476 स्थाई और 2000 से अधिक अस्थाई कर्मचारी शामिल हैं। इस हड़ताल के कारण शहर में लगभग 300 टन कचरा जमा हो रहा है। सफाई कर्मचारी वाल्मीकि समाज को भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं। पिछले साल भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद वापस लिया गया था।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading