latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

फॉयसागर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई: वासुदेव देवनानी

फॉयसागर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई: वासुदेव देवनानी

मनीषा शर्मा, अजमेर। फॉयसागर झील के आसपास सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। श्री देवनानी ने कहा कि फॉयसागर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के साथ-साथ ईंट-भट्टों, पोल्ट्री फॉर्म्स जैसे अनधिकृत कार्यों को भी चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाए। अजमेर विकास प्राधिकरण से इन अवैध कब्जों की जांच कराने और संबंधित भूमि पर तारबंदी के साथ स्वामित्व के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

देवनानी ने बारादरी तक पहुंचने वाले बजरंग गढ़ मार्ग को पुनः शुरू करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से बातचीत करने की भी बात कही। उन्होंने अजमेर के प्रवेश द्वारों को सुंदर बनाने, प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों की मूर्तियां लगाने, और एलीवेटेड रोड पर उचित लाइट और रंग-रोगन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई, एडीए आयुक्त नित्या के. और निगम आयुक्त  देशल दान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading