मनीषा शर्मा। राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में विशेष सेवा-पूजा और तिलक अनुष्ठान के कारण मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए 27 फरवरी रात 10 बजे से 28 फरवरी शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।
मंदिर कमेटी ने जारी किया आदेश
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम होगा। इस कारण मंदिर के पट 27 फरवरी रात 10 बजे से 28 फरवरी शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।
28 फरवरी से फाल्गुनी लक्खी मेले की शुरुआत
28 फरवरी से फाल्गुनी लक्खी मेला भी शुरू हो रहा है, जो 11 मार्च तक चलेगा। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूश्यामजी आएंगे।
श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना
जो भी श्रद्धालु 27-28 फरवरी को खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, वे इस बदलाव को ध्यान में रखें। बाबा श्याम के दर्शन 28 फरवरी शाम 5 बजे के बाद ही संभव होंगे।


