latest-newsअजमेरजयपुरराजनीतिराजस्थान

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत सम्मेलन में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत सम्मेलन में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष

शोभना शर्मा।  राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत सम्मेलन में भाग लेने के लिए 23 सितम्बर सोमवार को प्रातः वायुयान से दिल्ली जायेंगे। देश के विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्षों और सचिवों का दो दिवसीय सम्मेलन 23 व 24 सितम्बर को दिल्ली में होगा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इस सम्मेलन में सतत एवं समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।

राजस्थान विधानसभा से राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के इस सम्मेलन में विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संघ की राजस्थान शाखा के सचिव एवं विधायक संदीप शर्मा और विधानसभा के विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा भाग लेंगे।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading