latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

जयपुर में हेड कांस्टेबल आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी करेगी जांच

जयपुर में हेड कांस्टेबल आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी करेगी जांच

मनीषा शर्मा। जयपुर में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा की आत्महत्या के मामले में एसआईटी (विशेष जांच टीम) के गठन की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि एसआईटी की जांच के बाद शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। इस मामले में विधायक लालाराम, राम अवतार, राधे श्याम, विक्रम बंशीवाल सहित अन्य विधायकों और पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत के परिवार से मुलाकात की है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मृतक के पुत्र को राजकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति और पुत्री को जयपुर में संविदा पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा, पुलिस विभाग मृतक की 23 वर्षीय पुत्री को गोद लेकर उसकी शिक्षा और विवाह की जिम्मेदारी लेगा। सेवा परिलाभ के 55 लाख रुपए और पेंशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

इस घटना के बाद, राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों अनिल शर्मा और जगदीश व्यास को एपीओ किया गया है, जबकि उप निरीक्षक आशुतोष सिंह को निलंबित किया गया है। मृतक के परिवार ने मंगलवार को अंतिम संस्कार की सहमति दी है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading