latest-newsअजमेरदेशराजस्थान

RPSC: RAS 2023 रिजल्ट आज, 972 पदों के लिए पूरे हुए इंटरव्यू

RPSC: RAS 2023 रिजल्ट आज, 972 पदों के लिए पूरे हुए इंटरव्यू

मनीषा शर्मा। Rajasthan Public Service Commission (RPSC) द्वारा आयोजित RAS 2023 परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। 972 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया आज मंगलवार को समाप्त हो गई है। आयोग देर शाम या रात तक RAS 2023 की अंतिम चयन सूची (Final Result) जारी कर सकता है। इस परिणाम के जारी होने के बाद राजस्थान को 972 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलने की संभावना है।

इंटरव्यू प्रक्रिया आज हुई पूरी

RAS भर्ती 2023 के तहत मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन 21 अप्रैल से किया गया था। इस इंटरव्यू प्रक्रिया में कुल 2,168 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। मंगलवार को अंतिम चरण के इंटरव्यू पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही आयोग की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब सभी की नजरें RPSC की वेबसाइट पर टिकी हैं, जहां देर रात तक परिणाम जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ऑफिशियल पोर्टल पर जारी होगा परिणाम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आयोग जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया के लिए बुलाएगा। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से चयन सूची देख सकेंगे। फाइनल चयन के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

RAS 2024 की प्रक्रिया भी तेज होने की उम्मीद

RAS 2023 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर RAS 2024 परीक्षा पर टिकी है। सूत्रों के अनुसार, आयोग जल्द ही RAS 2024 के मुख्य परीक्षा साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा भी कर सकता है। इससे प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा आने की संभावना है।

प्री-एग्जाम हुआ था 1 अक्टूबर को

गौरतलब है कि RAS भर्ती 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू प्रक्रिया क्रमवार चली। अब अंतिम चरण में रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। राज्यभर में हजारों अभ्यर्थी और उनके परिजन देर रात आयोग के निर्णय पर निगाहें लगाए हुए हैं। 

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading