latest-newsअजमेरराजस्थान

RPSC एग्रोनॉमी पदों के लिए अतिरिक्त पात्रता जांच सूची

RPSC एग्रोनॉमी पदों के लिए अतिरिक्त पात्रता जांच सूची
 मनीषा शर्मा, अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच हेतु एग्रोनॉमी के पदों की एडिशनल विचारित सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के अंतर्गत पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची 15 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। वर्तमान में इस परीक्षा के जारी किए गए शुद्धि पत्र दिनांक 21 अक्टूबर 2024 के अंतर्गत पदों के नवीनतम वर्गीकरण अनुसार 5 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु उक्त विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है।
विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किये जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार हेतु अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी की जायेगी।
आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जावेगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी तथा पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा। विस्तृत आवेदन पत्र अथवा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading