मनीषा शर्मा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में समिट के सफल आयोजन के लिए नई और निवेशकों के अनुकूल नीतियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया।
पंत ने विभागीय प्रमुखों से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश योग्य परियोजनाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने रोड शो और समिट की तैयारियों के रोडमैप की जानकारी दी।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 9-11 दिसंबर 2024 को जयपुर में आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है।


