गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर में दिए जाने वाले पुलिस सम्मानों की घोषणा कर दी है। इस सूची में राजस्थान पुलिस के लिए यह वर्ष विशेष उपलब्धियों से भरा रहा है। राज्य के DIG शांतनु कुमार सिंह को उनके विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवा योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
DIG शांतनु कुमार सिंह को सर्वोच्च राष्ट्रपति पुलिस पदक
राजस्थान में साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और आधुनिक पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस उपमहानिरीक्षक (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार सिंह को इस वर्ष का प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें वर्षों की अटूट मेहनत, ईमानदारी, पेशेवर प्रतिबद्धता और साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम, तकनीकी अनुसंधान और डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग को नई दिशा मिली है, जिससे राजस्थान पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
IG दीपक कुमार और परम ज्योति सहित 16 अधिकारी पुलिस मेडल से सम्मानित
राष्ट्रपति पुलिस पदक के अतिरिक्त राजस्थान पुलिस के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें दो वरिष्ठ IPS अधिकारी भी शामिल हैं। सम्मानित होने वालों में—
पुलिस इंस्पेक्टर जनरल, होम डिपार्टमेंट दीपक कुमार,
पुलिस इंस्पेक्टर जनरल, क्राइम ब्रांच परम ज्योति,
जैसलमेर के एडिशनल पुलिस सुपरिटेंडेंट रेवंत दान,
आरपीए के एडिशनल पुलिस सुपरिटेंडेंट धनपत राज,
एडिशनल पुलिस सुपरिटेंडेंट महावीर सिंह शेखावत,
बौंली (सवाईमाधोपुर) के एडिशनल पुलिस सुपरिटेंडेंट नीलकमल मीणा,
पुलिस इंस्पेक्टर विजिलेंस जयपुर सुरेंद्र यादव,
पुलिस इंस्पेक्टर सीआईडी (सीबी) जयपुर स्नेहलता जाट शामिल हैं।
अन्य अधिकारी और कर्मचारियों को भी मिला सम्मान
पुलिस मेडल से सम्मानित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में—
उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी गहनोली मोड़, जिला भरतपुर कृष्णवीर सिंह,
राजेन्द्र सिंह,
उप निरीक्षक, कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज हरीशंकर,
सहायक उप निरीक्षक, सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय उमेश पारीक,
सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी (एसएसबी) जोन उदयपुर बालू लाल,
सहायक उप निरीक्षक, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला नागौर लक्ष्मीनारायण,
सहायक उप निरीक्षक, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर महेंद्र सिंह,
हैड कांस्टेबल 81, कार्यालय कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर सत्यवीर,
हैड कांस्टेबल 44, चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर (हाल सेवानिवृत्त) को भी पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है।
गृह रक्षा दल के वीरों को सराहनीय सेवा पदक
इस अवसर पर गृह रक्षा दल के जांबाज कार्मिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। सराहनीय सेवा पदक के लिए—
बाड़मेर सीमा गृह रक्षा दल के प्लाटून कमांडर नारणाराम,
टोंक गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्लाटून कमांडर रामकिशोर का चयन किया गया है।
इन्हें भारत–पाक सीमा सुरक्षा, कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय), चुनावी ड्यूटी जैसे कठिन दायित्वों में अनुशासन, साहस और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वहीं ऑपरेशन पराक्रम और बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनावी जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए घनश्याम सिंह को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
राज्य स्तरीय समारोह में होंगे पदक प्रदान
26 जनवरी 2025 को घोषित इन सम्मानों को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल के माध्यम से सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान राजस्थान पुलिस और गृह रक्षा दल के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाता है कि कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलती है।


