मनीषा शर्मा,अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के लिए उपस्थित लगभग 13.77 लाख कैंडिडेट्स को आंसर-की का इंतजार है। बोर्ड प्रशासन ने पहले इसे 20 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन होली की छुट्टी और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के चलते यह प्रक्रिया अब 20 से 25 मार्च के बीच पूरी होगी। REET परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित की गई थी, जिसमें लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के कुल 13,77,256 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी परफॉर्मेंस जांचने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
OMR शीट की स्कैनिंग जारी, हर दिन 70 हजार शीट स्कैन हो रही
REET परीक्षा में उम्मीदवारों की OMR शीट की स्कैनिंग का काम 1 मार्च से शुरू हुआ था। बोर्ड प्रशासन हर दिन लगभग 70 हजार OMR शीट स्कैन कर रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में करीब 20 दिन लगेंगे। इस कारण से, आंसर-की जारी करने में देरी हुई है। पहले उम्मीद थी कि 20 मार्च से पहले आंसर-की आ जाएगी, लेकिन होली की छुट्टी के कारण इसमें 4-5 दिन की और देरी होने की संभावना है।
REET 2024 परीक्षा: आंकड़ों पर एक नजर
REET 2024 के लिए कुल 15,44,518 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से 13,77,256 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
रीट लेवल रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स परीक्षा में उपस्थित कैंडिडेट्स उपस्थिति प्रतिशत लेवल-1 4,61,321 4,06,953 88.21% लेवल-2 10,83,197 9,70,303 89.58% कुल 15,44,518 13,77,256 89.17% REET परीक्षा राजस्थान के 41 जिलों में बनाए गए 1731 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
कैंडिडेट्स की आपत्तियों के बाद जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव एवं REET समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को उस पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिलेगा। REET 2024 आंसर-की के लिए आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया के बाद, बोर्ड सभी आपत्तियों का मूल्यांकन करेगा और उसके बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
REET 2024 परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदु:
REET 2024 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को आयोजित की गई।
20 से 25 मार्च के बीच आंसर-की जारी होने की संभावना।
OMR शीट की स्कैनिंग प्रक्रिया जारी, प्रतिदिन 70,000 शीट स्कैन हो रही हैं।
आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
REET 2024 आंसर-की और रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
REET 2024 आंसर-की और रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा:
RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
REET 2024 आंसर-की/रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
आंसर-की/रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें।