latest-newsजयपुरराजस्थान

राजस्थान में 23,820 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती: लॉटरी से होगा चयन

राजस्थान में 23,820 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती: लॉटरी से होगा चयन

मनीषा शर्मा। राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से प्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने 23,820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिससे राज्य के लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने वाला है। स्वायत्त शासन विभाग ने 27 सितंबर 2024 को इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें 8वीं पास उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा, जिसमें तीन गुना अधिक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 2 महीने तक सफाई का प्रैक्टिकल कार्य करना होगा। इस अवधि में उम्मीदवारों को सरकार द्वारा नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। इस प्रैक्टिकल के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को 2 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही सफाई या सार्वजनिक सीवरेज की सफाई का 1 साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद या सरकारी ठेकेदारों से प्रमाण पत्र प्राप्त होना चाहिए। प्राइवेट कंपनियों द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।

आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन लॉटरी और प्रैक्टिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। पहले चरण में लॉटरी के आधार पर तीन गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद हर उम्मीदवार का इंटरव्यू लिया जाएगा और उन्हें सफाई का प्रैक्टिकल टेस्ट देना होगा, जिसमें झाड़ू लगाने से लेकर नालियों की सफाई तक का काम शामिल होगा। इसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं और “Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2024” पर क्लिक करें।
  3. आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और आवेदन के लिए “Apply Online” पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. आवेदन फॉर्म जमा करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

इससे पहले 24,797 पदों पर सफाई कर्मचारी भर्ती निकाली गई थी, जिसे वाल्मीकि समाज के आंदोलन के कारण रद्द कर दिया गया था। अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें वाल्मीकि समाज की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट कंपनी के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading