कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक और सामान्य स्ट्रीम के स्नातकों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को mhrdnats.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। बिना एनएटीएस या एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पदों का विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग के 30, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 20, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 10 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 20 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा डिप्लोमा (सिविल) के 30, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) के 20, डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 10 और डिप्लोमा (मैकेनिकल) के 20 पद शामिल हैं। जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल मिलाकर 190 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने सभी सेमेस्टर के प्रमाण पत्र और अंकतालिकाएं आवेदन के समय प्रस्तुत करनी होंगी।
आयु सीमा और छूट
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2001 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, महिला, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नि:शुल्क रखा गया है। अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम चयन मेरिट और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।
स्टाइपेंड और प्रशिक्षण अवधि
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (टेक्निकल) और ग्रेजुएट अप्रेंटिस (सामान्य) को 9,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 8,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी दक्षता विकसित करने का अवसर मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, डिग्री या डिप्लोमा के सभी सेमेस्टर के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड प्रस्तुत करने होंगे। यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर और एनएटीएस या एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले konkanrailway.com पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन में उपलब्ध अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद होम पेज पर करियर विकल्प चुनकर अप्लाई नाउ लिंक पर जाएं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कोंकण रेलवे की यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर समय सीमा के भीतर आवेदन करें, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।


