latest-news

RBSE 10वीं रिजल्ट 2025: 28 या 29 मई को जारी हो सकता है परिणाम

RBSE 10वीं रिजल्ट 2025: 28 या 29 मई को जारी हो सकता है परिणाम

शोभना शर्मा, अजमेर।  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अब राहत की खबर आने वाली है। बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया जा चुका है और अब 10वीं के परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, कक्षा 10वीं का परिणाम 28 या 29 मई 2025 को जारी किया जा सकता है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2024 में भी दसवीं बोर्ड का परिणाम 29 मई को ही घोषित किया गया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि इसी तर्ज पर मई के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होगा।

10वीं बोर्ड परीक्षा 2025: परीक्षा और आंकड़े

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 10,96,085 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। यह परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब छात्र अपने मेहनत के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, ग्रेड और पास/फेल स्थिति को ध्यानपूर्वक जांचें। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित विद्यालय या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

2024 का परिणाम कैसा रहा था

पिछले साल यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% था।

  • परीक्षा के लिए 10.60 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था

  • इनमें से 10.39 लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए

  • कुल 9.67 लाख छात्र सफल घोषित हुए थे

  • छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था – उनका पास प्रतिशत 93.66% था

  • जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 92.64% रहा

यह आंकड़े बताते हैं कि छात्राएं लगातार शिक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं।

रिजल्ट के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्हें अपने अंकों और रुचि के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से किसी एक स्ट्रीम का चयन करना होगा। यदि कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह रीवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) या स्क्रूटनी (पुनः जांच) के लिए आवेदन कर सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading