latest-newsराजस्थान

राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के RSS में शामिल होने की रोक हटाई

राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के RSS में शामिल होने की रोक हटाई

मनीषा शर्मा । राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों में शामिल होने पर लगी 52 साल पुरानी रोक को हटा दिया है। इस फैसले के तहत सरकारी कर्मचारी अब संघ की हर गतिविधि में भाग ले सकेंगे, चाहे वह शाखाओं में शामिल होना हो या संघ के किसी सहयोगी संगठन के कार्यक्रम में भाग लेना।

कार्मिक विभाग ने 1972 और 1981 के निर्देशों की समीक्षा के बाद RSS का उल्लेख हटाने का निर्णय लिया। इस संशोधन के बाद, जिन संगठनों की गतिविधियों में शामिल होने पर पहले रोक थी, अब उस सूची से RSS का नाम हटा दिया गया है।

अब सरकारी कर्मचारी आधिकारिक रूप से छुट्टी लेकर भी RSS की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पहले इन कार्यक्रमों में भाग लेना प्रतिबंधित था, और कर्मचारी छुट्टी लेकर भी इसमें भाग नहीं ले सकते थे।

केंद्र सरकार ने भी हाल ही में 9 जुलाई 2024 को एक आदेश के तहत 1966 में लागू किए गए प्रतिबंध को हटा दिया था, जो इंदिरा गांधी के शासनकाल में लागू किया गया था। इस निर्णय के बाद, अब राजस्थान सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाया है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading