latest-newsअजमेरराजस्थान

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 2022: 14 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी, 6-8 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराएं

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 2022: 14 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी, 6-8 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराएं

शोभना शर्मा । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 25 से 26 अगस्त 2022 को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 के 14 विषयों की मॉडल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार इन मॉडल आंसर-की पर यदि कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो वे 6 जुलाई से 8 जुलाई 2024 तक रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

RPSC के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। आयोग की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही दर्ज की जा सकेंगी। यदि वांछित प्रमाण संलग्न नहीं हैं तो आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। केवल परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों की आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी, अन्य किसी व्यक्ति की आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।

प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से क्वेश्चन आब्जेक्शन लिंक पर क्लिक कर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से किया जा सकेगा। बिना शुल्क के आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी और आयोग शुल्क वापस नहीं करेगा।

आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी और 6 जुलाई से 8 जुलाई 2024 तक ही दर्ज की जा सकेंगी। निर्धारित समय के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा और किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही दर्ज की जा सकेंगी, इसलिए उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक प्रक्रिया का पालन करना होगा।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading