मनीषा शर्मा,अजमेर। जिले में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी है। इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है, जो आज पूरे दिन बना रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है।12 से 14 जनवरी के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मकर संक्रांति के बाद दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।शुक्रवार को भी अजमेर में हल्के बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
latest-newsअजमेरराजस्थान
अजमेर में बारिश और ओलावृष्टि: मकर संक्रांति के बाद बढ़ेगा तापमान
- by Manisha Sharma
- 11 January, 2025
