latest-newsअजमेरराजस्थान

बिना वाहन भाड़े के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सरस उत्पाद सीधे पहुचेंगे आपके घर

बिना वाहन भाड़े के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सरस उत्पाद सीधे पहुचेंगे आपके घर

शोभना शर्मा, अजमेर। शादी समारोह, मुंडन, नुक्ता, सगाई या किसी भी पारिवारिक उत्सव के दौरान रसद सामग्री की खरीद एक चुनौती होती है। आयोजनकर्ताओं को ऐन वक्त पर जरूरी उत्पादों की खरीद और उनकी डिलीवरी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुणवत्ता की गारंटी, समय पर सामान पहुंचने और वाहन भाड़े को लेकर माथापच्ची से बचाने के लिए अजमेर सरस डेयरी ने एक अभिनव पहल की है। अब आप सरस डेयरी के 56 उत्पादों को घर बैठे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, जो आपके घर तक बिना किसी वाहन भाड़े के पहुंचेंगे।

सरस डेयरी द्वारा यह पहल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और गुणवत्ता का भरोसा देने के लिए की गई है। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के अनुसार, यह कदम नकली उत्पादों से बचाने और शुद्धता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सरस डेयरी के प्रमुख उत्पाद

अजमेर सरस डेयरी वर्तमान में दूध से निर्मित 56 प्रकार के उत्पाद तैयार कर रही है। इन उत्पादों में देशी घी, मक्खन, दूध, दही और पनीर जैसे दैनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ सामाजिक आयोजनों में उपयोग होने वाले प्रमुख उत्पाद शामिल हैं।

100 किलोमीटर तक फ्री डिलीवरी

अजमेर सरस डेयरी ने घोषणा की है कि 100 किलोमीटर तक के दायरे में उपभोक्ताओं द्वारा बुक किए गए उत्पादों को बिना किसी वाहन भाड़े के पहुंचाया जाएगा। यह सुविधा खासतौर पर शादी, उत्सव और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

वाजिब दाम और शुद्धता की गारंटी

सरस डेयरी बाजार मूल्य से कम दाम में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करती है। साथ ही, बड़े ऑर्डर पर और भी बेहतर मूल्य मिलता है। इस पहल से उपभोक्ताओं को नकली उत्पादों से बचने और शुद्धता का भरोसा रखने में मदद मिलेगी।

दुग्ध उत्पादकों के लिए सुविधाएं

डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा, इस साल सर्दी के मौसम में दूध के खरीद मूल्य में कोई कटौती नहीं की गई है। इस फैसले से किसानों और दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत मिली है।

चार लाख लीटर दूध संग्रह का रिकॉर्ड

सर्द ऋतु में भी अजमेर सरस डेयरी ने प्रतिदिन चार लाख लीटर दूध संग्रह का आंकड़ा पार किया है। यह सफलता दुग्ध उत्पादकों के समर्पण और उपभोक्ताओं के विश्वास का परिणाम है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading