latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

राज्यपाल ने मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

राज्यपाल ने मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में  मोहन लाल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त तथा  सुरेश चंद गुप्ता,महेंद्र कुमार पारख और  टीकाराम शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। सभी ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी भाषा में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया। राज्यपाल मिश्र को मुख्य सचिव  सुधांश पंत ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाने के लिए आग्रह किया। राज्यपाल ने  लाठर,  गुप्ता,  पारख और  शर्मा को उनके नए पदों के लिए बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी, राज्य मंत्री मंडल के सदस्य, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, राज्यपाल सचिव कविता सिंह, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल और अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह ने राज्य के सूचना आयोग के नए नेतृत्व के रूप में इन अधिकारियों का स्वागत किया।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading