latest-newsभरतपुरराजनीतिराजस्थान

शोभना शर्मा। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भरतपुर के 291वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका का सोमवार को विधान सभा में विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल लाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक “महाभारत भाग दो” का भी विमोचन किया।  देवनानी ने इस अवसर पर स्मारिका और पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

स्मारिका में भरतपुर जिले के ऐतिहासिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक पहलुओं को संकलित किया गया है। इसमें ऐतिहासिक खानवा युद्ध, श्री राम मंदिर, बंसी पहाड़पुर की पत्थर संपदा और ईआरसीपी परियोजना जैसे महत्वपूर्ण आलेख शामिल हैं। साथ ही, भरतपुर जिले के उच्च पदों पर रहे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का संक्षिप्त परिचय भी संकलित किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार  गुलाब बत्रा, महासचिव डॉ. प्रदीप चर्तुवेदी, कोषाध्यक्ष  गोपाल गुप्ता, संपादन मंडल के सदस्य  विनोद गेरा,  राजेंद्र राज, जगदीश गुप्ता,  हरेन्द्र चीमा और  अजय नागर उपस्थित थे। स्मारिका के मुख्य पृष्ठ पर लोहागढ़ दुर्ग, सुजान गंगा नहर और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का चित्र है।

इसके अतिरिक्त,  देवनानी ने  गोपाल गुप्ता की ब्रजभाषा में लिखित पुस्तक “महाभारत भाग दो” का विमोचन किया। इस पुस्तक में महाभारत को मात्र 90 पृष्ठों में विवेचित किया गया है और गीता का सार भी बताया गया है। जयपुर पल्स प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को साहित्य जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading