latest-newsदेश

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज

शोभना शर्मा।  नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज है। जो कैंडिडेट्स अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर तुरंत अपना फॉर्म भर सकते हैं। NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी 2025 से शुरू हुए थे

9 से 11 मार्च तक मिलेगा करेक्शन का मौका

अगर किसी कैंडिडेट ने आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती की है, तो 9 से 11 मार्च के बीच करेक्शन विंडो खुलेगी, जिसमें वे अपने विवरण को सुधार सकते हैं। इसके बाद, 26 अप्रैल 2025 तक एग्जाम सेंटर स्लिप जारी कर दी जाएगी, और 1 मई 2025 से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन फीस

  • जनरल कैटेगरी: ₹1,700

  • ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल: ₹1,600

  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर: ₹1,000

  • विदेशी परीक्षा केंद्र चुनने वाले कैंडिडेट्स: ₹9,500

NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “NEET (UG)-2025 रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, जहां खुद को रजिस्टर करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  4. अपनी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  5. भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

APAAR ID अब अनिवार्य नहीं

पहले NEET UG 2025 के लिए APAAR ID को अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब NTA ने इसे वैकल्पिक कर दिया है। APAAR ID, जिसे Academic Bank of Credits (ABC ID) भी कहा जाता है, छात्रों के शैक्षणिक क्रेडिट का डिजिटल रिकॉर्ड रखती है। हालांकि, अब NEET रजिस्ट्रेशन के लिए यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन इच्छुक कैंडिडेट्स इसे जोड़ सकते हैं।

NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव

NTA ने इस साल के NEET UG परीक्षा पैटर्न में Section ‘B’ को हटा दिया है

  • अब परीक्षा में केवल 180 सवाल होंगे

  • फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न होंगे।

  • बायोलॉजी सेक्शन में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे

  • एग्जाम का कुल समय 180 मिनट (3 घंटे) होगा

  • अब अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा, जो पहले कोविड-19 के कारण दिया जाता था।

APAAR ID का लाभ क्या है?

हालांकि NEET रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे लिंक करने के कई फायदे हैं:

  • आधार लिंकिंग से वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेज होती है।
  • कैंडिडेट की सभी जानकारियां ऑटोमेटिक भर जाती हैं, जिससे फॉर्म भरने में गलती की संभावना कम हो जाती है।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में आसानी होती है।
  • डेटा का सुरक्षित रिकॉर्ड बना रहता है।

NTA ने APAAR ID को लिंक करने की प्रक्रिया समझाने के लिए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसे apaar.education.gov.in पर देखा जा सकता है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading