जयपुरराजनीतिराजस्थान

मोदी ने किया लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीरहरण, सोनिया गांधी का बयान

मोदी ने किया लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीरहरण, सोनिया गांधी का बयान

मनीषा शर्मा। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी खुद को महान मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीर हरण कर रहे हैं। पूरे सिस्टम में डर बैठ रहे हैं। यही तानाशाही है। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि देश सिर्फ कुछ लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इस देश को अपने खून पसीने से सींचा है। यह देश हमारे बच्चों का आंगन है।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस के आला नेताओं के साथ मिलकर एक बार फिर से राजस्थान में चुनावी घोषणा पत्र भी लॉन्च किया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मोदी सारे भ्रष्टाचारी लोगों को बीजेपी में जमा कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन लड़के ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं वहां एक नया झूठ बोलते हैं उन्होंने जो गारंटरयां दी वह पूरी नहीं की बल्कि राजस्थान में चिरंजीवी योजना को भी बंद कर दिया गया 25 लाख रुपए का बीमा अब वापस 5 लाख पर सिमट गया है।

कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आमसभा के दौरान भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 36 कौम को साथ लेकर चलती है। 36 कौम के लोग मिलकर राजस्थान में ऐसा गुल खिलाएंगे कि मोदी सरकार का मोरिया बोलेगा।

post bottom ad