latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का संदेश

शोभना शर्मा। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा है कि मानव शरीर को स्वस्थ रखने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन को अनेक तरह से पोषित करते हैं। खेलों से लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरन्तर अभ्यास करना सीखा जा सकता है।

अध्यक्ष देवनानी ने राष्‍ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि खेल और शिक्षा से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। श्री देवनानी ने कहा कि भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के महान खिलाडी मेजर ध्यानचन्द के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
देवनानी ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 का थीम ‘शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों के संवर्धन के लिए खेल’ है। सरल वाक्य में इस थीम का अर्थ है कि कैसे खेल, लोगों को एक साथ ला सकते हैं और समझ को बढ़ावा दे सकते हैं। खेल टीम वर्क, सम्मान और एकता को प्रोत्साहित करते हैं। इससे सामाजिक बाधाओं को तोड़ने में मदद मिलती है।
 देवनानी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि खेलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ सके। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में खेलों के प्रति समर्पण और सम्मान का प्रतीक है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं बल्कि ये हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading