latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सकल हिन्दू समाज का ज्ञापन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सकल हिन्दू समाज का ज्ञापन

मनीषा शर्मा, अजमेर।

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सकल हिन्दू समाज की ओर से 16 अगस्त को गांधी भवन चौराहे से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस के बाद जिला कलक्टर को राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के बाजार शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक बंद रहेंगे।

सकल हिन्दू समाज के संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता परिवर्तन के बाद से हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हमले तेज हो गए हैं। हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिन्दू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और रेप की घटनाएं हो रही हैं। जैन ने कहा कि भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ को इन अत्याचारों को रोकने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading