मनीषा शर्मा । महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) अजमेर ने स्नातकोत्तर कला संकाय वार्षिक परीक्षा 2025 एवं स्नातक सेमेस्टर पार्ट तृतीय परीक्षा 2024 की आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अप्रैल 2025 कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में परीक्षा पोर्टल पर आधिकारिक सूचना अपलोड कर दी है।
परीक्षा अंक अपलोड करने की अनिवार्यता
MDSU परीक्षा विभाग के अनुसार, सभी महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षाओं के प्राप्तांक निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
अपलोड किए गए अंकों की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी।
अगर निर्धारित समय में प्राप्तांक नहीं भेजे जाते हैं, तो संबंधित विद्यार्थी का परिणाम अनुपस्थित (Absent) माना जाएगा।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्ष और महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
कोई भी कॉलेज MDSU की अनुमति के बिना अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित नहीं कर सकता।
अनुमति के बिना हुई परीक्षाओं के प्राप्तांक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


