राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान बीजेपी में बड़ा फेरबदल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान बीजेपी में बड़ा फेरबदल

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के साथ ही भाजपा (BJP) राजस्थान के अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने नए प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट सदस्यों की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर देर रात ये सूची जारी की गई है। सूची में राजस्थान भाजपा ( bjp ) के 23 नए राज्य प्रवक्ता और 14 राज्य मीडिया पैनलिस्ट शामिल किए हैं।

सूचि के मुताबिक प्रदेश कार्यालय प्रभारी वरिष्ठ नेता मुकेश पारीक को बनाया गया है।बीजेपी के प्रवक्ताओं की सूची में जयपुर से कुलदीप धनकड़, सीकर से लक्ष्मीकांत भारद्वाज, हनुमानगढ़ से अशोक सैनी, अलवर से पूजा कपिल मिश्रा, नागौर से माधोराम चौधरी, अजमेर से हिमांशु शर्मा शामिल हैं। स्टेट पैनलिस्ट में बीकानेर से चेतन प्रकाश, कोटा से हितेंद्र शर्मा, जयपुर से विकास बारहट, नागौर से राजेश चौधरी और सीकर से अटल खंडेलवाल शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक नई टीम के गठन की घोषणा की। शुक्रवार देर रात पार्टी के नये प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी हुई। जिसमें 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश सचिव, 13 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सहायक कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

इस बीच, राजस्थान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की नई सूची की भी घोषणा की। नई टीम में सात प्रदेश उपाध्यक्षों को शामिल किया गया, जिनमें रामकृष्ण वर्मा, ओमप्रकाश जेदिया, शैलेन्द्र चौहान, बीएल नवल, ललित लाखवाल, भजनलाल रोलन और अंजू जाटव को शामिल किया गया. मुकेश गर्ग, लालाराम बेरवा और मुकेश किराड़ सहित तीन महासचिव, जबकि सीताराम लुगरिया, मुकेश सिंदल, सूबे सिंह मरोदिया, दिनेश वर्मा, मोतनदास नायक, मदन गोपाल झंझोट और प्रकाश मेघवाल सहित सात प्रदेश मंत्री पैनल का हिस्सा हैं।

post bottom ad