देश के सबसे बड़े ब्लैकमेल कांड पर बनेगी वेब सीरीज

राजस्थान के अजमेर में हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर वेब सीरीज बनने जा रही है। ‘अजमेर फाइल्स’ नाम से बनने वाली इस वेब सीरीज में उन मासूम लड़कियों के दर्द को दिखाया जाएगा, जिनके साथ रेप हुआ। अश्लील फोटो खींचे। लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनके साथ हैवानियत की गई। वेब सीरीज सितंबर-अक्टूबर में रिलीज होगी। वेब सीरीज को टिप्स की ओर से बनाया जा रहा है। इसके निर्देशक अभिषेक दुधैया है। अभिषेक इससे पहले 2021 में भुज-दी प्राइड ऑफ इंडिया बना चुके हैं, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

पहले जान लें क्या हुआ था
साल 1992, अप्रैल-मई का महीना था। अजमेर के एक नामी गर्ल्स कॉलेज की हाई प्रोफाइल स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें अचानक से शहर में सर्कुलेट होनी शुरू हुईं थीं। एक-दो नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा छात्राओं की तस्वीरें थीं। ब्लैकमेलिंग का ऐसा सेक्स स्कैंडल, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ट्रैप की शिकार लड़कियां मामूली नहीं, रसूखदार घरों से थीं। अपराधियों की भी बड़ी सियासी पहुंच थी।

Spread the love