भारत में ई स्पोर्ट्स तेजी से बढ़ रहा है। गेमिंग एंड इंटरेक्टिव मीडिया कंपनी लुमिकाइ और एमाजन वेब सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, देेश में ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में 4 गुना का उछाल देखा गया है। 2021 में भारत में डेढ़ लाख ई स्पाेर्ट्स खिलाड़ी थे।
अब इनकी संख्या 6 लाख पहुंच गई है। एक भारतीय गेमर हफ्ते में 8.5 से 11 घंटे गेम खेलता है। साथ ही, इसमें महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। महिलाएं औसतन हफ्ते में 11 घंटे गेम खेलती हैं। जबकि, पुरुष हफ्ते के 10.2 घंटे ऑनलाइन गेम को दे रहे हैं।
हमारे ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी भारतीय थीम पर बने गेम खेलना चाहते हैं
गेमर्स को भारतीय थीम वाले गेम ज्यादा पसंद है। 82% गेमर्स पौराणिक कथाओं पर बने गेम खेलना चाहते हैं। 78% का मानना है कि वे भारतीय सितारों (सेलेब्रिटी) पर बने खेल खेलना चाहते हैं। भारतीय इतिहास वाले गेम के लिए 79% खिलाड़ियों ने हामी भरी।
ई स्पोर्ट्स का भारतीय बाजार हर साल 32 फीसदी से बढ़ रहा
ई स्पोर्ट्स का भारतीय बाजार लगातार बढ़ रहा है। साल 2022 में भारतीय ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री ने 328 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि, 2021 में कमाई का आंकड़ा 250 करोड़ रुपए था। भारतीय ई स्पोर्ट्स इंडस्ट्री हर साल 32% तक बढ़ रही है
-
जयपुर में घूमने के लिए 5 सबसे बेहतरीन स्थान
अगर आप ऐसे व्यक्ति है जिसे यात्रा करना बेहद पसंद है तो फिर आज आपका स्वागत है जयपुर में… जयपुर ( Jaipur ) राजस्थान ( Rajasthan ) की राजधानी है और भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक महलों और सांस्कृतिक बाजारों के लिए जानी जाती है। जयपुर में आपको वास्तविक रंगों का अनुभव मिलेगा, जहां आप अपने दर्शनीय […]
-
किरोड़ी लाल मीणा बोले 3500 करोड़ का घोटाला छिपाती रही गहलोत सरकार
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि राज्य सरकार के आईटी विभाग में पिछले चार साल में करोड़ों रुपए के सीसीटीवी, वीडियो वॉल, इंडोर, आउटडोर स्क्रीन खरीदने के दर्जनों टेंडर हुए। प्रत्येक टेंडर में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ।
-
केंद्र के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में होगी आमसभा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर से केंद्र सरकार के जनकल्याण को समर्पित 9 साल की उपलब्धियों को लेकर देश में बड़ा संदेश दिया जायेगा, 31 मई को कायड़ विश्राम स्थली में बड़ी आमसभा में मोदी सम्बोधित करेंगे।