इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोटा शाखा (आईएमए) के चुनाव रविवार को हुए। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. अमित व्यास को आईएमए कोटा का अध्यक्ष निर्वचित किया गया है। जबकि डॉ.दर्शन गौतम को सचिव व उपाध्यक्ष डॉ. केवल कृष्ण डंग, संयुक्त सचिव डॉ. कौशल गौतम, डॉ. रमेश मालव को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ दीपक गुप्ता को निर्वाचित किया गया। डॉ. व्यास को अध्यक्ष बनने पर कोटा शहर के प्रमुख डॉक्टर्स ने माला पहनाकर उनको सम्मानित किया। डॉ. अमित व्यास ने कहा कि डॉक्टर्स की हरसंभव मांग को उचित मंच पर उठाया जाएगा। आगामी समय में सेमीनार के माध्यम से आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। सामाजिक सरोकार के काम कराए जाएंगे। सचिव डॉ. दर्शन गौतम ने कहा कि आईएमए द्वारा सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ अभिलाषा किंकर, डॉ. तनय शर्मा, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. योगेश कुमार गौतम, डॉ. शिल्पी राठौर पटेल को बनाया गया। स्टेट वर्किंग कमेटी में डॉ. सुनीता योगी, डॉ.राहुल देव अरोड़ा, डॉ.नवनीत कुमार नागर, डॉ.रवि वाया, डॉ. वरुण मालू, डॉ.रितेश जैन, डॉ.राजश्री दीपक गोहदकर, डॉ. भूपेंद्र सिंह तंवर, डॉ. मीनाक्षी शारदा, डॉ अनुराग मेडतवाल डॉ. राजकृष्ण गोयल को बनाया गया। इसी तरह सेंट्रल वर्किंग कमेटी में डॉ. संजय कुमार गुप्ता, डॉ अमित देव, डॉ. मोहन मंत्री, डॉ नवनीत बागला, डॉ.वीरेश वीरवाल, डॉ एचएन मखीजा, डॉ विजय न्याति, डॉ. कौशल माहेश्वरी, डॉ. एडी खिलजी, डॉ जुजर अली, डॉ राजेंद्र चंदेल, डॉ. जेके सिंघवी, डॉ. अविनाश बंसल को बनाया गया।
विधानसभा में गरजे डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, बोले- पार्टी नहीं छोड़ूंगा चाहे तोप से उड़ा दो
राजस्थान विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान राजनीतिक माहौल गर्म रहा। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा की ओर से की गई टिप्पणी पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब उपनेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे, उस समय वे सदन में मौजूद नहीं थे, बल्कि स्पीकर के पास थे।…
राजस्थान में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, चांदी ₹3000 और सोना ₹1000 महंगा
राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है। शनिवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। चांदी के दाम में करीब 3000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने की कीमत में 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली।…
भारत के 6 मंदिर जहां विशेष अनुष्ठानों में पुरुषों का प्रवेश वर्जित माना जाता है
“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।” शास्त्रों में वर्णित यह वाक्य भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान की अवधारणा को रेखांकित करता है। आम तौर पर मंदिरों में प्रवेश को लेकर बहस महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों के संदर्भ में होती है, लेकिन भारत में कुछ ऐसे धार्मिक स्थल भी हैं जहां विशेष अवसरों या अनुष्ठानों…





