कोटाकोटा

कोटा आईएमए की नई टीम बनी:डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष, डॉ दर्शन गौतम सचिव, उपाध्यक्ष पद पर डॉ केवल कृष्ण डंग निर्वाचित

कोटा आईएमए की नई टीम बनी:डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष, डॉ दर्शन गौतम सचिव, उपाध्यक्ष पद पर डॉ केवल कृष्ण डंग निर्वाचित

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोटा शाखा (आईएमए) के चुनाव रविवार को हुए। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. अमित व्यास को आईएमए कोटा का अध्यक्ष निर्वचित किया गया है। जबकि डॉ.दर्शन गौतम को सचिव व उपाध्यक्ष डॉ. केवल कृष्ण डंग, संयुक्त सचिव डॉ. कौशल गौतम, डॉ. रमेश मालव को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ दीपक गुप्ता को निर्वाचित किया गया। डॉ. व्यास को अध्यक्ष बनने पर कोटा शहर के प्रमुख डॉक्टर्स ने माला पहनाकर उनको सम्मानित किया। डॉ. अमित व्यास ने कहा कि डॉक्टर्स की हरसंभव मांग को उचित मंच पर उठाया जाएगा। आगामी समय में सेमीनार के माध्यम से आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। सामाजिक सरोकार के काम कराए जाएंगे। सचिव डॉ. दर्शन गौतम ने कहा कि आईएमए द्वारा सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ अभिलाषा किंकर, डॉ. तनय शर्मा, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. योगेश कुमार गौतम, डॉ. शिल्पी राठौर पटेल को बनाया गया। स्टेट वर्किंग कमेटी में डॉ. सुनीता योगी, डॉ.राहुल देव अरोड़ा, डॉ.नवनीत कुमार नागर, डॉ.रवि वाया, डॉ. वरुण मालू, डॉ.रितेश जैन, डॉ.राजश्री दीपक गोहदकर, डॉ. भूपेंद्र सिंह तंवर, डॉ. मीनाक्षी शारदा, डॉ अनुराग मेडतवाल डॉ. राजकृष्ण गोयल को बनाया गया। इसी तरह सेंट्रल वर्किंग कमेटी में डॉ. संजय कुमार गुप्ता, डॉ अमित देव, डॉ. मोहन मंत्री, डॉ नवनीत बागला, डॉ.वीरेश वीरवाल, डॉ एचएन मखीजा, डॉ विजय न्याति, डॉ. कौशल माहेश्वरी, डॉ. एडी खिलजी, डॉ जुजर अली, डॉ राजेंद्र चंदेल, डॉ. जेके सिंघवी, डॉ. अविनाश बंसल को बनाया गया।

  • विष्णु गुप्ता पर फायरिंग का दावा, शिव मंदिर याचिका मामले में बढ़ा विवाद

    विष्णु गुप्ता पर फायरिंग का दावा, शिव मंदिर याचिका मामले में बढ़ा विवाद

    मनीषा शर्मा, अजमेर। दरगाह में  शिव मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर फायरिंग की घटना का दावा किया गया है। शनिवार सुबह अजमेर से जयपुर लौटते समय उनकी कार पर कथित तौर पर गोली चलाई गई। यह घटना सुबह करीब 6 बजे गगवाना के पास हुई। बताया जा…

  • भाजपा शहर अध्यक्ष बने रमेश सोनी, जीतमल प्रजापति देहात अध्यक्ष

    भाजपा शहर अध्यक्ष बने रमेश सोनी, जीतमल प्रजापति देहात अध्यक्ष

    मनीषा शर्मा, अजमेर ।  भारतीय जनता पार्टी ने शहर और देहात जिला अध्यक्ष पद के लिए नए नामों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने शनिवार को पार्टी ऑफिस में की। मौजूदा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी को पुनः शहर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, देहात…

  • कोटा में राज्यपाल की विजिट के दौरान स्कूलों में बम लगाने की धमकी

    कोटा में राज्यपाल की विजिट के दौरान स्कूलों में बम लगाने की धमकी

    कोटा में राज्यपाल की विजिट के दौरान एक अज्ञात शख्स ने स्कूलों में बम लगाने की धमकी मेल के जरिए दी। यह सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। डीएसपी प्रथम योगेश शर्मा ने बताया कि सुबह 10-11 बजे के बीच पुलिस को…

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading