इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोटा शाखा (आईएमए) के चुनाव रविवार को हुए। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. अमित व्यास को आईएमए कोटा का अध्यक्ष निर्वचित किया गया है। जबकि डॉ.दर्शन गौतम को सचिव व उपाध्यक्ष डॉ. केवल कृष्ण डंग, संयुक्त सचिव डॉ. कौशल गौतम, डॉ. रमेश मालव को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ दीपक गुप्ता को निर्वाचित किया गया। डॉ. व्यास को अध्यक्ष बनने पर कोटा शहर के प्रमुख डॉक्टर्स ने माला पहनाकर उनको सम्मानित किया। डॉ. अमित व्यास ने कहा कि डॉक्टर्स की हरसंभव मांग को उचित मंच पर उठाया जाएगा। आगामी समय में सेमीनार के माध्यम से आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। सामाजिक सरोकार के काम कराए जाएंगे। सचिव डॉ. दर्शन गौतम ने कहा कि आईएमए द्वारा सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ अभिलाषा किंकर, डॉ. तनय शर्मा, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. योगेश कुमार गौतम, डॉ. शिल्पी राठौर पटेल को बनाया गया। स्टेट वर्किंग कमेटी में डॉ. सुनीता योगी, डॉ.राहुल देव अरोड़ा, डॉ.नवनीत कुमार नागर, डॉ.रवि वाया, डॉ. वरुण मालू, डॉ.रितेश जैन, डॉ.राजश्री दीपक गोहदकर, डॉ. भूपेंद्र सिंह तंवर, डॉ. मीनाक्षी शारदा, डॉ अनुराग मेडतवाल डॉ. राजकृष्ण गोयल को बनाया गया। इसी तरह सेंट्रल वर्किंग कमेटी में डॉ. संजय कुमार गुप्ता, डॉ अमित देव, डॉ. मोहन मंत्री, डॉ नवनीत बागला, डॉ.वीरेश वीरवाल, डॉ एचएन मखीजा, डॉ विजय न्याति, डॉ. कौशल माहेश्वरी, डॉ. एडी खिलजी, डॉ जुजर अली, डॉ राजेंद्र चंदेल, डॉ. जेके सिंघवी, डॉ. अविनाश बंसल को बनाया गया।
राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली की सराहना की, दोनों का तालमेल अन्य राज्यों के लिए मिसाल
राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और…
केवलादेव पार्क में पहुंचे ओपन बिल स्टॉर्क, मानसून की दस्तक के संकेत
राजस्थान के भरतपुर जिले में मानसून के आगमन से पहले प्रकृति ने अपने विशेष संकेत देने शुरू कर दिए हैं। विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जिसे घना पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार होने लगा है। यहां मानसून के महत्वपूर्ण सूचक माने जाने…
लोन रिकवरी एजेंटों पर सख्ती, जानिए RBI के नए नियम
देश में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। घर खरीदने से लेकर वाहन, शिक्षा, व्यवसाय और व्यक्तिगत जरूरतों तक के लिए बड़ी संख्या में लोग बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) से ऋण लेते हैं। हालांकि आर्थिक परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं और कई बार नौकरी छूटने, व्यापार में नुकसान,…





