कहीं ईवीएम की मांग भारत विरोधी प्रोपेगेंडा तो नहीं

मनीषा शर्मा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) लगातार ईवीएम मशीन के जरिए बीजेपी (BJP)पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। लेकिन दिग्गी राजा की इस मांग पर भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने पलटवार किया है।

भारत विरोधी प्रोपेगेंडा तो नहीं है ईवीएम का विरोध
बीजेपी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल (Rajneesh Aggarwal) ने एक पर लिखा है कि कहीं दिग्विजय सिंह की यह मांग जॉर्ज सोरस के भारत विरोधी प्रोपेगेंडा का हिस्सा तो नहीं है? अपने ट्वीट में रजनीश अग्रवाल ने लिखा है कि लोकसभा चुनाव में जोरदार हर की आशंका से उपजी राजनीतिक कुंठा से ग्रस्त और अपनी खींज मिटाने के लिए ईवीएम वर्सिज बैलेट पेपर का प्रश्न करने वाले दिग्विजय सिंह से पांच प्रश्न हैं – 1. देश का धन ऊर्जा और समय बर्बाद करने के लिए आतुर क्यों हैं? 2. संवैधानिक संस्था भारत निर्वाचन आयोग और भारत के न्याय व्यवस्था के विरुद्ध भी क्या आपकी यह भूमिका जान नहीं पड़ती है? 3. लगातार बढ़ता हुआ मतदान भारत के लोकतंत्र के प्रति मतदाताओं की गहरी आस्था को स्पष्ट करता है। क्या उनकी आस्था पर भी प्रश्न खड़ा किया जा सकता है? 4. पहले सार्वजनिक इनकार के बाद भी जबरिया चुनाव लड़ा देने में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने मात्र का एक नकारात्मक प्रयास नहीं है? 5. दुनिया में लोकतंत्र के जन्मदाता भारत की छवि धूमिल करने के पीछे आखिर आपकी ऐसी मंशा क्यों है? क्या यह भी जॉर्ज सोरोस के भारत विरोधी प्रोपेगेंडा का हिस्सा तो नहीं है?

दिग्गी राजा का मिशन 400
एक और जहां बीजेपी की तरफ से मिशन 400 को लक्ष्य बनाकर चुनाव लड़ा जा रहा है। वहीं दिग्विजय सिंह भी अपना मिशन 400 लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने आगरा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन में पूजा अर्चना के बाद वादा निभाओ पदयात्रा शुरू की थी। इस यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने लोगों से पूछा था कि जो लोग सभा में बैठे हैं, वे बैलट पेपर से चुनाव करना चाहते हैं या ईवीएम मशीन से? तब लोगों ने जवाब दिया था बैलट पेपर से। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर राजगढ़ लोकसभा सीट पर 400 उम्मीदवार खड़े हो जाएं तो बैलेट पेपर आ जाएगा।

Spread the love