latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

अजमेर पुष्कर में मोदी ने कहा भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

अजमेर पुष्कर में मोदी ने कहा भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल (5 अप्रैल) कांग्रेस ने झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है। आप देखें कि हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। मोदी शनिवार को अजमेर के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास हो ही नहीं सकता। कांग्रेस ने न कभी गरीबों की परवाह की, न कभी वंचितों के बारे में सोचा। कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है कि एक तो करेला, ऊपर से नीम चढ़ा। एक तो परिवारवादी पार्टी और ऊपर से उतनी ही भ्रष्टाचारी पार्टी।

मोदी ने कहा कि आज 6 अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना हुई थी। यह संयोग है कि आज ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। ब्रह्माजी तो नियंता है, निर्माता है। भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। सबसे बड़ी बात है कि कमल से इस क्षेत्र का संबंध है और भाजपा की पहचान भी कमल है, देश के कोन-कोने में कमल खिलने जा रहा है।

मोदी ने कहा- कांग्रेस सरकार में राजस्थान में सिर फुटव्वल की खबरें आती थीं

माेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान को लेकर कैसी खबरें आती थीं। पेपर लीक, माफियाओं, कांग्रेस सरकार में लूट की हिस्सेदारी को लेकर सिर फुटव्वल की खबरें आया करती थीं। राजस्थान की चर्चा केवल नकारात्मक कारणों से होने लगी थी। जब से बीजेपी आई है, अब चर्चा पेपर माफियाओं पर हो रही कार्रवाई की हो रही है। अब अपराधियों पर कस रहे कानून के शिकंजे की खबरें आती हैं। सरकार ने 100 दिन के भीतर बरसों से लटकी ईआरसीपी पर सहमति बन गई है। ईआरसीपी से राजस्थान के बड़े इलाके में पानी का संकट खत्म होने जा रहा है। जिस तेज रफ्तार से देश का विकास होना चाहिए, वो सिर्फ भाजपा दे सकती है।

post bottom ad