latest-newsराजस्थान

हज यात्रा 2025 की कार्य योजना: आवेदन से लेकर रवानगी तक की महत्वपूर्ण जानकारी

हज यात्रा 2025 की कार्य योजना: आवेदन से लेकर रवानगी तक की महत्वपूर्ण जानकारी

शोभना शर्मा। हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने हज यात्रा—2025 की कार्य योजना जारी कर दी है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान के अनुसार, इच्छुक यात्री 9 सितम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज प्रशिक्षकों का चयन सितम्बर के तृतीय सप्ताह तथा दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह में होगा।

सितम्बर 2024 के तीसरे सप्ताह में रेण्डम डिजिटल द्वारा हज यात्रियों का चयन किया जाएगा। चयनित यात्रियों को चौथे सप्ताह तक अग्रिम हज अदायगी राशि जमा करानी होगी। दस्तावेजों की जमा कराने की अंतिम तिथि अक्टूबर 2024 के दूसरे/तीसरे सप्ताह तक है।

हज यात्रियों की रवानगी 29 अप्रेल से 30 मई 2025 के बीच होगी, और वापसी 11 जून से 10 जुलाई 2025 तक चार्टर फ्लाइट्स से होगी। कोर हज पीरियड 3 जून से 8 जून 2025 तक रहेगा।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading