latest-newsदेशराजस्थान

राजस्थान में चार दिन तक हीटवेव का कहर: 44 डिग्री तक जाएगा तापमान

राजस्थान में चार दिन तक हीटवेव का कहर: 44 डिग्री तक जाएगा तापमान

शोभना शर्मा। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में 4 दिन तक हीटवेव चलने की संभावना है, जिसमें तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हीटवेव की शुरुआत और कारण

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान-राजस्थान की सीमा पर एक एंटी साइक्लोन (प्रतिचक्रवातीय प्रणाली) बनने के कारण पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ा है। इसका सीधा असर राज्य के तापमान पर देखने को मिल रहा है। इन हवाओं के चलते तापमान तेजी से बढ़ा है और हीटवेव जैसी स्थिति बन रही है।

राज्य के किन हिस्सों में ज्यादा असर

कल राजस्थान के कई हिस्सों में तेज गर्मी रही। खास तौर पर बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जालोर और वनस्थली (टोंक) में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। इनमें सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

राजधानी जयपुर का हाल

राजधानी जयपुर में भी तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा था। सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज धूप और गर्मी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक बनी रही। हालांकि सूरज ढलने के बाद थोड़ी राहत महसूस हुई।

जयपुर के अलावा चूरू और धौलपुर में भी अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के इस समय के लिए सामान्य से अधिक है।

हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने हीटवेव की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है:

  • 5 अप्रैल: बाड़मेर और जैसलमेर में हीटवेव की चेतावनी।

  • 6 अप्रैल: 8 जिलों में हीटवेव का खतरा।

  • 7 अप्रैल: 19 जिलों में हीटवेव की आशंका।

  • 8 अप्रैल: सबसे अधिक 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी।

क्या बरतें सावधानियाँ?

राज्यवासियों को सलाह दी गई है कि वे दिन के समय सीधी धूप में बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और हल्के, ढीले कपड़े पहनें। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading