latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल बैरवा की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल बैरवा की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

शोभना शर्मा। भांकरोटा थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल बैरवा के आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी मीना देवी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। मीना देवी पिछले 5 दिन से एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठी हैं। सोमवार को धरना स्थल पर आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे और सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह घटना राजस्थान सरकार और जयपुर पुलिस की असफलता को दर्शाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। बेनीवाल ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बैरवा समाज के वोटों से जीतने के बावजूद, वे अब तक धरना स्थल पर नहीं आए हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading