latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

अजमेर में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में हुआ भव्य जिला स्तरीय समारोह

अजमेर में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में हुआ भव्य जिला स्तरीय समारोह

शोभना शर्मा, अजमेर।  शहर  में 78वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन मैदान में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल का संदेश एडीएम सिटी लोकेश कुमार गौतम द्वारा पढ़ा गया। इस दौरान मंच पर माइक बंद होने की स्थिति भी उत्पन्न हुई, लेकिन एडीएम सिटी ने बिना रुके संदेश पढ़ना जारी रखा और कुछ समय बाद माइक फिर से चालू हो गया।

समारोह में राजस्थान पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट और गाइड के मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया। कारागार बैंड की प्रस्तुति और स्कूली बच्चों द्वारा किए गए सामूहिक नृत्य, लोक नृत्य, और व्यायाम प्रदर्शनों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने एसपी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अजमेर में इस समारोह ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को जोश और उत्साह के साथ मनाया, जिससे सभी उपस्थित लोग गर्व से भर उठे।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading