latest-newsअजमेरराजस्थान

RPSC पूर्व सदस्य राईका ने कोर्ट में वकील को थप्पड़ मारने की दी धमकी

RPSC पूर्व सदस्य राईका ने कोर्ट में वकील को थप्पड़ मारने की दी धमकी

मनीषा शर्मा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य रामू राम राईका को सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें शनिवार तक रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, पेशी के दौरान एक अप्रिय घटना घटित हो गई जब रामू राम राईका ने एक वकील को थप्पड़ मारने की धमकी दी, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया।

मामला तब शुरू हुआ जब वकील विकास शर्मा ने कोर्ट में रामू राम राईका से तीखे शब्दों में कहा, “आपको शर्म नहीं आती जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। कुछ तो शर्म करो।” इस पर रामू राम राईका ने गुस्से में आकर हाथ उठाया और वकील को धमकाते हुए कहा, “भाग नहीं तो थप्पड़ मारूंगा।” इस घटना ने कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों को भड़का दिया।

वकील विकास शर्मा ने तुरंत इस हरकत की जानकारी अपने साथियों को दी, जिसके बाद अन्य वकील कोर्ट परिसर में इकट्ठे हो गए और रामू राम राईका को बाहर निकालने की मांग करने लगे। इस हंगामे के दौरान कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने वकील विकास शर्मा की बात सुनी। वकीलों का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। अंततः, पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रामू राम राईका ने वकील से माफी मांगी, जिससे मामला शांत हुआ।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading