मनीषा शर्मा। भारत में 7-सीटर कारों की हमेशा से जबरदस्त मांग रही है। फरवरी 2025 में इस सेगमेंट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को पछाड़कर टॉप पोजीशन हासिल की। हालांकि, अर्टिगा की बिक्री में मामूली गिरावट आई, लेकिन फिर भी यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बनी रही।
महिंद्रा की एसयूवीज की बिक्री में भी बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले। स्कॉर्पियो और बोलेरो की बिक्री घटी, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। इसके अलावा, किआ कैरेन्स (Kia Carens) की डिमांड भी बढ़ी। वहीं, टोयोटा इनोवा (Toyota Innova), टाटा सफारी (Tata Safari) और मारुति एक्सएल6 (Maruti XL6) जैसी कारों की बिक्री में गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 बेस्ट सेलिंग 7-सीटर कारों के बारे में और यह भी देखते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इनकी बिक्री में कितना बदलाव आया।
मारुति सुजुकी अर्टिगा बनी नंबर 1
फरवरी 2025 में मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 14,868 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बनी। हालांकि, यह आंकड़ा फरवरी 2024 में बेची गई 15,519 यूनिट्स से 4% कम है, लेकिन इसके बावजूद Ertiga भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी शानदार माइलेज, किफायती कीमत और लो मेंटेनेंस इसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो को झटका, बिक्री में 10% की गिरावट
महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर रही है, लेकिन फरवरी 2025 में इसकी बिक्री 13,618 यूनिट्स रही, जो कि फरवरी 2024 की 15,051 यूनिट्स से 10% कम है। यह गिरावट चौंकाने वाली है, क्योंकि स्कॉर्पियो को हमेशा भारतीय बाजार में जबरदस्त डिमांड मिली है।
महिंद्रा बोलेरो की बिक्री भी घटी
महिंद्रा की एक और लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो (Mahindra Bolero) को भी झटका लगा है। फरवरी 2025 में इसकी 8,690 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल फरवरी में बेची गई 10,113 यूनिट्स से 14% कम हैं। बोलेरो की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार इंजन के बावजूद, इसकी बिक्री में गिरावट एक चिंता का विषय है।
Toyota Innova ने स्टेबल परफॉर्मेंस दी
टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) को भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद कार माना जाता है। फरवरी 2025 में इनोवा हाइक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा की 8,449 यूनिट्स बिकीं, जो कि पिछले साल फरवरी में बेची गई 8,481 यूनिट्स के लगभग बराबर हैं। इनोवा का स्टेबल परफॉर्मेंस दिखाता है कि इसकी डिमांड लगातार बनी हुई है।
Mahindra XUV700 ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
फरवरी 2025 में महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) ने दमदार ग्रोथ दर्ज की। इसकी बिक्री 14% बढ़कर 7,468 यूनिट्स हो गई, जो फरवरी 2024 में 6,546 यूनिट्स थी। एडवांस्ड फीचर्स, पावरफुल इंजन और सेफ्टी के कारण XUV700 की डिमांड बढ़ रही है।
Kia Carens ने भी किया अच्छा प्रदर्शन
Kia Carens ने फरवरी 2025 में 5,318 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि फरवरी 2024 में बेची गई 4,832 यूनिट्स से 10% ज्यादा है। Kia Carens अपने मॉडर्न लुक, शानदार फीचर्स और कंफर्ट के लिए पसंद की जा रही है।
Toyota Fortuner की बिक्री में गिरावट
प्रीमियम एसयूवी Toyota Fortuner की बिक्री में 15% की गिरावट देखी गई। फरवरी 2025 में 2,876 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल फरवरी में 3,395 यूनिट्स बिकी थीं।
Maruti XL6 की डिमांड घटी
मारुति सुजुकी की XL6 की बिक्री में 54% की भारी गिरावट आई। फरवरी 2025 में इसकी 1,878 यूनिट्स ही बिकीं, जो कि फरवरी 2024 में 4,093 यूनिट्स थी।
Tata Safari की बिक्री में 41% की गिरावट
Tata Safari को भी बड़ा झटका लगा है। फरवरी 2025 में 1,562 यूनिट्स बिकीं, जो कि फरवरी 2024 में 2,648 यूनिट्स थी।
Hyundai Alcazar ने बनाई टॉप 10 में जगह
Hyundai Alcazar फरवरी 2025 में 1,264 यूनिट्स के साथ टॉप 10 बेस्ट सेलिंग 7-सीटर कारों की लिस्ट में बनी रही। हालांकि, इसकी बिक्री पिछले साल के मुकाबले 2% कम रही।