latest-newsजयपुरराजस्थान

पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ले ली है। इसके चलते प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिसका असर आज 1 फरवरी को कई संभागों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

2 फरवरी को फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया है कि 2 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ बैक-टू-बैक सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 3 और 4 फरवरी को भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में इस दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और अलवर जिलों एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में—

  • अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश

  • मेघगर्जन और आकाशीय बिजली

  • 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

इसके अलावा सवाई माधोपुर, अलवर और करौली जिलों तथा आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में—

  • मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा

  • ओलावृष्टि की संभावना

  • आकाशीय बिजली गिरने का खतरा

  • 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ आने की आशंका है।

नुकसान की आशंका, सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान—

  • कमजोर संरचनाएं, कच्चे मकान और दीवारें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं

  • बिजली की लाइनें, पेड़ और ढीली बंधी वस्तुएं गिर सकती हैं

विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों और आम लोगों के लिए अहम चेतावनी

ओलावृष्टि और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग का कहना है कि फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां समय रहते अपनाई जाएं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading