latest-newsअजमेरजयपुरबारांराजस्थान

जयपुर-अजमेर हाईवे पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा

जयपुर-अजमेर हाईवे पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा

शोभना शर्मा। जयपुर-अजमेर हाईवे पर टोल टैक्स महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल दरों में 5 से 70 रुपए तक की वृद्धि की है। यह नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होंगी। इससे जयपुर से किशनगढ़ तक कार चलाने वालों को 140 की जगह 155 रुपए टोल टैक्स देना होगा।

नई टोल दरें क्या होंगी?

  • कार: 140 से बढ़कर 155 रुपए

  • हल्के कॉमर्शियल व्हीकल, मिनी बस: 225 से बढ़कर 240 रुपए

  • अन्य भारी वाहन: दरों में अलग-अलग बढ़ोतरी

हर रोज 60 लाख से ज्यादा का टोल कलेक्शन

जयपुर-किशनगढ़ हाईवे भारत के टॉप-10 सबसे व्यस्त हाईवे में से एक है। इस पर प्रतिदिन करीब 33 हजार से अधिक वाहन चलते हैं, जिससे 60 लाख रुपए से ज्यादा का टोल टैक्स वसूला जाता है।

रिंग रोड पर भी बढ़ेगा टोल

जयपुर दक्षिणी रिंग रोड (अजमेर बाइपास से आगरा बाइपास तक) पर भी 1 अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ेगा। अभी 47 किलोमीटर लंबे इस रूट पर कारों के लिए 120 रुपए और हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए 195 रुपए टोल लगता है। बढ़ोतरी की दरें 30 मार्च तक घोषित होंगी।

हाईवे पर 10 फ्लाईओवर बनाए गए

NHAI ने अजमेर रोड पर 10 फ्लाईओवर बनाए हैं, जिन पर 300 करोड़ से अधिक खर्च किया गया। 25 मार्च को भांकरोटा फ्लाईओवर का काम पूरा हुआ। इससे पहले 9 अन्य फ्लाईओवर (हीरापुरा, नर्सिंगपुरा, दहमीकलां, महलां, गाडोता, मोखमपुरा, सावरदा, पाडासोली, बांदर सिंदरी) बनाए गए थे, जिससे हाईवे के 10 ब्लैक स्पॉट्स समाप्त हो गए हैं।

 

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading