latest-newsजालौर

डोटासरा ने कहा- जालोर की घटना पर मुख्यमंत्री का एक शब्द नहीं आया

डोटासरा ने कहा- जालोर की घटना पर मुख्यमंत्री का एक शब्द नहीं आया

मनीषा शर्मा जालोर (Jalore) के ओडवाड़ा में चारागाह की जमीन पर बसे सैकड़ों परिवारों को बेदखल करने के लिए हुई पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Congress State President Govind Singh Dotasara) ने सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा- जालोर में जैसा बर्बर बर्ताव हुआ ऐसा तो अंग्रेजों के राज में भी नहीं होता था।

डोटासरा ने कहा- जालोर की घटना पर मुख्यमंत्री का एक शब्द नहीं आया। उनका विधायक खड़े-खड़े ज्ञापन दे रहा है, मुझे शर्म आई कि मुख्यमंत्री बैठे हैं। एक विधायक खड़े-खड़े अपनी व्यथा सुना रहा है। उनको तसल्ली से बैठाना चाहिए था और तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी।

डोटासरा ने कहा- कोई पॉलिटिकल बात करने वाला ही सरकार में नहीं है। नेता और मंत्री मुख्यमंत्री को पटकने में लग रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली की पर्ची के आधार पर पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। पहले पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रहे थे। पूर्व राज्यपाल और स्वतंत्रता सेनानी कमला बेनीवाल का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं करके इस सरकार ने राजनीतिक रूप से अपरिपक्वता का परिचय दिया है।

post bottom ad