मनीषा शर्मा, अजमेर। अजमेर में पहली बार डायमंड अवेयरनेस सेशन (DAS) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 दिसंबर 2024 को शाम 4 बजे वैशाली नगर स्थित तनिष्क के शोरूम पर आयोजित किया जाएगा।
इस सेशन में ग्राहकों को हीरे की गुणवत्ता, प्रमाणीकरण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस सेशन का उद्देश्य ग्राहकों को हीरे के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार सही हीरा चुनने में मदद करना है। तनिष्क के विशेषज्ञों द्वारा उन्हें हीरे के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
तनिष्क अजमेर स्टोर के संचालक अनुज अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य ग्राहकों को हीरे के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार सही हीरा चुनने में मदद करना है। हमें उम्मीद है कि यह सेशन ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित होगा।”
इस आयोजन में सभी को असली हीरे की परख की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, तनिष्क ने अपने नवीनतम विवाहिक कलेक्शन “नवरानी” के बारे में भी बताया जाएगा।
नवरानी कलेक्शन की प्रेरणा शक्तिशाली प्रतीकों से प्रेरित है, जो महलों के दरवाजे, छत, दीवारों से प्रेरित रॉयल विरासत को दर्शाते हैं। नवरानी कलेक्शन में पारंपरिक तकनीकों को आधुनिक डिजाइन के साथ मिलाकर बेहतरीन कलाकारी को दिखाया गया है। यह कलेक्शन 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में उपलब्ध है।
इस कलेक्शन में विभिन्न प्रकार के पत्थर, ग्लास कुंदन, मोजेनाइट, टैनजेनाइट, रूबी, एमरल्ड, अमेथिस्ट लेपिस पिंक, टर्मेलाइन, मदर ऑफ पियरल, ग्रीन ग्लास इन बीड्स का उपयोग किया गया है। नवरानी कलेक्शन का प्रत्येक गहना इसकी खूबसूरती को दर्शाता है।


