मनीषा शर्मा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान में विकास और प्रगति के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र रक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान और उपलब्धियाँ हासिल हो रही हैं।
इसके अलावा, डॉ. बैरवा ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से भी मुलाकात की। इस अवसर पर राजस्थान से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।