latest-newsजयपुरराजस्थान

जयपुर में नंदोत्सव: गोविंददेवजी का नगर भ्रमण, 14 लाख भक्तों ने किए दर्शन

जयपुर में नंदोत्सव: गोविंददेवजी का नगर भ्रमण, 14 लाख भक्तों ने किए दर्शन

मनीषा शर्मा। आज, 27 अगस्त, को जयपुर में गोविंददेवजी के नगर भ्रमण और नंदोत्सव की धूम है। शाम 4:30 बजे गोविंददेवजी की शोभायात्रा मंदिर परिसर से रवाना होगी, जो जलेबी चौक, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, न्यू गेट चौराहा, चौड़ा रास्ता, चांदपोल बाजार, बगरू वालों का रास्ते से होते हुए रात 11:30 बजे श्रीगोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान परकोटे में मिनी और सिटी बसों का संचालन बंद रहेगा।

रात 12 बजे के बाद कृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची रही। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर से लेकर नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर तक विशेष पूजा-अर्चना की गई। गोविंददेवजी और श्रीनाथजी मंदिर में भगवान को 21 तोपों की सलामी दी गई, और भव्य आतिशबाजी से आसमान रोशन हो गया।

उदयपुर के जगदीश मंदिर में भी रात 12 बजे के बाद भगवान की आरती और जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें रिमझिम बारिश के बीच भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदेशभर के मंदिरों में झांकियां सजाई गई थीं और पंचामृत से अभिषेक के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। जयपुर का परकोटा वृंदावन की तरह सजा नजर आया, जहां तड़के 4 बजे से लेकर रात 2 बजे तक लगातार 14 लाख से अधिक भक्तों ने गोविंददेवजी के दर्शन किए।

नंदोत्सव के दौरान, गोविंददेवजी को केसरिया रंग की पोशाक पहनाई जाएगी और विशेष भोग झांकी के दर्शन होंगे। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में नंदोत्सव की विशेष पूजा की जाएगी, जिसमें ठाकुरजी का वेद मंत्रोच्चार के साथ अधिवास पूजन भी शामिल है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading