latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

भाजपा का ‘सम्मान अभियान’: डॉ.अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम

भाजपा का ‘सम्मान अभियान’: डॉ.अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम

मनीषा शर्मा।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 से 25 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ‘सम्मान अभियान’ चलाने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के योगदान को सम्मानित करना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अभियान समिति के प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा ने इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी है।

इस अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के आयोजन से होगी। इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा, मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह जैसे प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, डॉ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मोतीलाल मीणा ने बताया कि 13 अप्रैल को भाजपा की ओर से बाबा साहब की प्रदेशभर में स्थित सभी प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी। इसके बाद, रात्रि में दीप जलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम भाजपा के पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा। 14 अप्रैल को, भाजपा और उसकी आनुषंगिक संगठनों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया जाएगा और पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया जाएगा।

जिला स्तर पर, भाजपा द्वारा बाबा साहब और संविधान के प्रति किए गए कार्यों को प्रदर्शिनी के माध्यम से आमजन को बताया जाएगा। 15 से 25 अप्रैल तक, भाजपा की ओर से प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम, पंचायत और जिला स्तर पर लगभग 250 स्थानों पर प्रबुद्धजन संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन संगोष्ठियों में भाजपा द्वारा बाबा साहब के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही कांग्रेस द्वारा बाबा साहब के प्रति किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी भी साझा की जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोतीलाल मीणा के नेतृत्व में समिति की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा और कार्यों पर चर्चा की गई। इस अभियान के माध्यम से भाजपा का उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading