latest-newsअजमेरराजस्थान

अजमेर में बीसलपुर पाइपलाइन लीक: मरम्मत जारी, पेयजल आपूर्ति बाधित

अजमेर में बीसलपुर पाइपलाइन लीक: मरम्मत जारी, पेयजल आपूर्ति बाधित

मनीषा शर्मा, अजमेर। अजमेर जिले के जगपुरा गांव के पास बीसलपुर परियोजना की पाइपलाइन में रविवार को एक बड़ा वेल्डिंग लीक हो गया। जल संसाधन विभाग ने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। रविवार देर रात तक पाइपलाइन से पानी निकालने का काम (डिवाटरिंग) किया गया, और सोमवार को मरम्मत पूरी होने की उम्मीद है।

बीसलपुर परियोजना खंड केकड़ी के एक्सईएन विनोद यादव के अनुसार, यह लीक फेज द्वितीय में डाली गई 1600 एमएम व्यास की एमएस पाइपलाइन में हुआ है। यह समस्या केकड़ी से सरवाड़ के बीच जगपुरा गांव के पास स्कोर वॉल्व की टी में वेल्डिंग के टूटने के कारण हुई।

इस वेल्डिंग लीक के कारण अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़ और पुष्कर में सोमवार को पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रही। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस घटना के कारण लोगों को सोमवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जल संसाधन विभाग की टीम मरम्मत कार्य में तेजी से जुटी हुई है ताकि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जा सके।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading