अजमेरजयपुरदेशराजनीतिराजस्थान

राजस्थान की भजनलाल सरकार गई राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या धाम

राजस्थान की भजनलाल सरकार गई राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या धाम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। रामलला के दरबार में भजनलाल सरकार ने दर्शन किए और आरती में भाग लिया। इस दौरान भजन गाते हुए विधायक-मंत्री भी मौजूद थे।

सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर से सुबह 7 बजे अयोध्या के लिए चार्टेड प्लेन में बैठकर रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ आज दोपहर 2:25 से 3:25 बजे के बीच अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। वहीं रामलला का दर्शन के बाद मुख्यमंत्री का शाम 5 बजे जयपुर वापसी का कार्यक्रम है।

सीएम के साथ लगभग 57 विधायक, 8 सांसद और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित 16 बीजेपी पदाधिकारी गए हैं।

राम भक्ति में डूबे सीएम:
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि रामलला के दर्शन करके उन्हें अत्यंत आत्मिक सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की कल्पना को साकार करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से समर्पित है। रामलला के दरबार में भजनलाल सरकार के पहुंचने से भक्तिमय माहौल बन गया। विधायक-मंत्री भजन गाते हुए रामलला के दर्शन कर रहे थे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों के लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि रामराज्य की कल्पना को साकार करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से समर्पित है।

सीएम ने कहा कि मुझे आज बड़ी खुशी हो रही है, पहले मैं कई बार अयोध्या आया तो रामलला के दर्शन मुझे टेंट में करने पड़े थे लेकिन आज हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें रामलला के दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में होंगे।

उन्होंने कहा कि राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं और राम हमारी आस्था के ही नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र के, पूरी दुनिया के आराध्य हैं।

आपको बता दें कि सीएम के साथ राम दरबार के दर्शन के लिए मुख्य सचिव सुधांशु और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवानानी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित कई विधायक पहुंचे हैं।

post bottom ad